Home » फिजिक्स » भौतिकी 12वीं मॉडल प्रश्न पत्र

भौतिकी 12वीं मॉडल प्रश्न पत्र

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

Physics 12th Model Question Paper 2021-22 | भौतिकी 12वीं मॉडल प्रश्न पत्र

Higher Secondary Examination 2022 

भौतिक शास्त्र (Physics)

सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

  • प्रश्न क्रमांक 5 से 49 तक प्रत्येक में आन्तरिक विकल्प दिये गये हैं।
  • क्रमांक 4 से 4 तक प्रत्येक प्रश्न पर 7 अंक तथा प्रत्येक उपप्रश्न पर 4 अंक निर्धारित है ।
  • प्रश्न क्रमांक 5 से 12 तक प्रत्येक के 2 अंक निर्धारित हैं। (शब्द सीमा 30 शब्द)
  • क्रमांक 3 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न के 3 अंक निर्धारित हैं। (शब्द सीमा 75 शब्द)
  • क्रमांक 17 के लिये 4 अंक निर्धारित हैं। (शब्द सीमा 120 शब्द)
  • प्रश्न क्रमांक 18 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न के 5 अंक निर्धारित हैं। (शब्द सीमा 150 शब्द)

सही विकल्प चुनकर लिखिये

(1) एक कूलाम आवेश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या होती है।

Ans:  6.25×10¹⁸

(2) गतिमान आवेश उत्पन्न करता है।

Ans: विद्युत क्षेत्र और चुंबकीय क्षेत्र दोनों

(3) चुंबकीय फ्लक्स का S.I. मात्रक है।

Ans: वेबर (weber)

(4) विद्युत चुंबकीय तरंग में विद्युत क्षेत्र के परिमाण E तथा चुंबकीय क्षेत्र के परिमाण B में संबंध है।

Ans: B=E/c

(5) स्वस्थ्य नेत्र के लिए स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी होती है।

Ans: 0.25 मीटर = 25 सेंटीमीटर

(6) संपोषी व्यतिकरण के लिए दोनों तरंगों के बीच कलांतर होना चाहिए।

Ans: π

(7) विभवांतर 150 वोल्ट पर त्वरित इलेक्ट्रॉन से सम्बद्ध डी-ब्रोग्ली तरंगदैर्ध्य होती है।

Ans: 1 Ả

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. एक आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध अनंत होता है।
  2. विद्युत चुंबकीय तरंगे संचरण के लिए माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है।
  3. आकाश के नीले दिखाई देने का कारण नीले रंग के अधिक प्रकीर्णन है।
  4. श्वेत प्रकाश में पतली फिल्‍म रंगीन दिखाई देने का कारण परावर्तित प्रकाश के व्यतिकरण है।
  5. NOT गेट को उत्क्रम भी कहते हैं।

स्तम्भ “अ” के प्रत्येक कथन के लिये स्तम्भ ”ब” में से उपयुक्त विकल्प चुनकर सही जोड़ी बनाईये 

  • विद्युत शक्ति P -> I2R
  • प्रेरण प्रतिघात XL  -> 𝜔L
  • ब्रूस्टर का नियम -> ध्रुवण
  • प्रकाश का कणिका सिद्धांत -> न्यूटन
  • विद्युत चुम्बकीय तरंग की क्वाण्टम प्रकृति -> प्रकाश विद्युत प्रभाव
  • जेनर डायोड -> वोल्टेज नियमन
  • चल कुण्डली धारामापी -> धारा का चुंबकीय प्रभाव

प्रत्येक प्रश्न का उत्तर एक वाक्य में लिखिए

(1) विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का S.I. मात्रक लिखिए |

Ans: इसके दो उत्तर हो सकते है आप कोई सा एक लिखे

  • E = F/q
  • विद्युत क्षेत्र की तीव्रता (E) = न्यूटन /कुलम
  • E = वाल्ट/मीटर

(2) दो आहम व 3 ओहूम के प्रतिरोधों को श्रेणी क्रम में जोड़ने पर तुल्य प्रतिरोध कितना होगा?

Ans : R = R1 + R2
= 2 + 3
= 5 

(3) ट्रांसफार्मर किस सिद्धांत पर कार्य करता है?

Ans:  ट्रांसफार्मर दो कुंडलियों के अन्योन्य प्रेरण​ या फैराडे के विद्युत् चुंबकीय प्रेरण के सिद्धांत पर काम करता है।

(4) भारत में घरों में प्रयुक्त विद्युत धारा की आवृत्ति कितनी होती है?

Ans: भारत में घरों में प्रयुक्त विद्युत धारा की आवृत्ति धारा की आवृत्ति 50 हर्ट्ज़ होती है

(5) कोहरे में दूर तक वस्तुओं को देखने के लिए उपयोगी किरणों का नाम लिखिए?

Ans: कोहरे में दूर तक वस्तुओं को देखने के लिए अवरक्त किरणों का उपयोग किया जाता है।

(6) स्नैल का नियम लिखिए।

Ans: किन्हीं दो माध्यमों और प्रकाश के किसी विशेष वर्ण (रंग) के लिए आपतन कोण की ज्या और अपवर्तन कोण की ज्या का अनुपात एक नियतांक होता है। अर्थात sini/sinr = एक नियताक

(7) सिलिकॉन अर्धचालकों से बने P-N संधि डायोड का प्राचीर विभव कितना होता है?

Ans: सिलिकॉन अर्धचालकों से बने P-N संधि डायोड का प्राचीर विभव का मान 0.7 वोल्ट होता है।

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेFacebook | YouTube
MP Board HomeClick Here

Disclaimer: वेबसाइट पर किसी भी प्रश्न के उत्तर की सत्यता की जाँच कृपया अपनी कक्षा के विषय अध्यापक से जरूर करा ले, इसके बाद ही उत्तर को याद करे।

Leave a Comment