Home » कक्षा 12वीं » वन्य जीवों के विलुप्तीकरण के प्रमुख कारण क्या है?

वन्य जीवों के विलुप्तीकरण के प्रमुख कारण क्या है?

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

वन्य जीवन विलुप्तीकरण (wildlife extinction): हमारे जीवन में वन्य जीव-जन्तुओ का बहुत महत्व है, लेकिन दिन-प्रतिदिन इनकी संख्या में गिरावट आ रही है एवं कई जीव विलुप्तीकरण की कगार पर आ चुके है। हमे इनके संरक्षण के लिए जरुरी काम करने होंगे। आईये जानते है vanya jeev viluptikaran के प्रमुख कारण क्या है।

पृथ्वी पर वन्य प्राणियों तथा जीवो के नष्ट होने के प्रमुख कारण निम्न हैं:-

वन्य प्राणियों के आवासों का नष्टीकरण

सभी वन्य जीव-जंतु वनो तथा घने जंगलो में निवास करते है। उनका घर जंगल होता है एवं सभी प्रकर के भोजन के लिए वृक्षों पर निर्भर होते है। वन कटने के कारण वन्य प्राणियों का आवास तथा भोजन की व्यवस्था पूरी तरह से नष्ट हो जाती है। शांत आवास एवं उचित भोजन नहीं मिलने के कारण से वन्य जीवों की मर्त्यु हो जाती है।

जीवो का शिकार

वन्य जीवो को मानव शुरुआत से शिकार करता आ रहा है जिससे दुर्लभ जीव पृथ्वी से पूरी तरह विलुप्त हो चुके है। अपने फायदे एवं पैसे के लालच में मानव वन्य जीवो का शिकार कर चमड़े, दांत इत्यादि बेचता है। पैसा कमाने तथा मनोरंजन के लिए वन्य प्राणियों का अन्धाधुन्ध शिकार किया गया है जिसके कारण ये विलुप्तीकरण की कगार पर हैं।

वैधानिक नियमों की कमी

अधिकतर देशो में शक्तिशाली वैधानिक नियम नहीं होने के कारण वन्य प्राणी नष्ट हुए हैं। प्रत्येक देश की सरकार को वन्य जीवो के संरक्षण के लिए विशेष सख्त नियम बनाने होंगे।

आकस्मिक प्राकृतिक विपदाएँ

अधिकतर कई जगहों पर प्राकृतिक आपदाये जैसे भूकंप, बाढ़, ठण्ड-गर्मी तथा जंगल में आग के कारण वन्य जीवो नष्ट हो जाते है।

प्रदूषण

मानव द्वारा सभी प्रकार के जल, वायु, भूमि प्रदूषण किये जा रहे है जिससे वन्य जीवो की मृत्यु इन प्रदूषणों के कारण हो जाती है। वन्य प्राणियों के आवासों में प्रदूषण के कारण भी अधिकतर वन्य प्राणी नष्ट हो जाते हैं।

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेFacebook | YouTube
MP Board HomeClick Here

Disclaimer: वेबसाइट पर किसी भी प्रश्न के उत्तर की सत्यता की जाँच कृपया अपनी कक्षा के विषय अध्यापक से जरूर करा ले, इसके बाद ही उत्तर को याद करे।

Leave a Comment